यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Monday, October 11, 2010

रावण के चलित पुतला निर्माण की तैयारी जोरों पर,रेडीमेड रावण भी आएंगे

जिला मुख्यालय पर रावण के पुतलों को बनाने का कार्य जोर पकड़ने लगा है। आवासीय खेलकूद मैदान पर चलित रावण का दहन किया जाएगा। जिसमें रावण के दसों सिर और आंखे चलती हुई प्रदर्शित होंगी। अन्य स्थनो पर भी रावण निर्माण तैयारियां चल रही हैं। वरात्रि पर्व प्रारंभ होते ही शहर में रावण दहन के कार्यक्रमों की भी तैयारी जोरदार तरीके से की जा रही है। शहर में इस बार विभिन्न स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होगा। पहली बार आवासीय खेलकूद मैदान पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाकर रावण दहन किया जाएगा। यहां पर पुतला निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। 71फिट ऊंचे पुतले को बनाए जाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा रात दिन कार्य किया जा रहा है। यहां के रावण की विशेषता यह रहेगी कि पुतले का प्रदर्शन चलित रूप में होगा। रावण के दसों सिरों को चलता हुआ प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए यहां पर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही है। आकर्षक आतिशबाजी का प्रदर्शन भी कलाकारों द्वारा किया जाएगा। यहां पर महिलाओं और पुरूषों के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जा रही है। यह पहला अवसर है जब आवासीय खेलकूद विद्यालय के मैदान पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया है, इससे क्षेत्र के लोगों में उत्साह बना हुआ है। आवासीय खेलकूद विद्यालय पर जहां रावण का पुतला बनाए जाने की तैयारी की जा रही हैं। वहीं शहर में विभिन्न स्थानों पर रेडीमेड रावण भी मंगवाए जाएंगे। स्वयं रावण बनवाए जाने की परम्परा की जगह अब रेडीमेड रावणों ने ले ली है। राजधानी से विभिन्न स्थानों के लिए रेडीमेड रावण मंगवाए जा रहे हैं। जिसके लिए समितियों द्वारा बुकिंग भी कर दी गई है। यहां पर रेडीमेड रावण के अलावा शुजालपुर से आतिशबाजी प्रदर्शन के लिए भी कलाकारों को बुलाया जाएगा

0 comments: