यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Sunday, October 17, 2010

चलती गाड़ी पर तार गिरा, पति-पत्नी मृत

 आष्टा, ग्राम अरोलिया के नजदीक चलती बाइक पर बिजली के तार गिरने से एक दम्पति की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में इनकी छह माह की पुत्री बच गई। पुलिस ने मामला कायम कर जांच कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम लाखिया निवासी 35 वर्षीय कुमेर सिंह आत्मज बजे सिंह अपनी पत्नी कांता बाई और छह माह की पुत्री के साथ बाइक पर आष्टा आ रहे थे। बताया जाता है कि रास्ते में ग्राम अरोलिया के निकट हाइटेंशन लाइन के तार उनकी बाइक पर गिर गए,यह तार उनकी बाइक के हैंडिल पर गिरा जिससे लगे करंट से घटना स्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। यह ग्राम लाखिया से अष्टमी पूजन कर आष्टा आ रहे थे। मृतक ठेकेदारी का कार्य करता था।

जाको राखे सांईया मार सके न कोय
 ईश्वर भी अपने चमत्कार दिखाता हैं, इस हादसे में गोद में दूधमुंही बच्ची जो अभी महज छह माह की ही हैं करंट का झटका लगने से दूर जा गिरी जिसके चलते उसकी जान बच गई। इस तरह से होने वाले चमत्कार ने लोगो में चर्चा का विषय भी बना रहा लोगों का कहना था कि भगवान भी जिसे चाहता हैं उसे बचा लेता हैं। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे तत्काल सीहोर रेफर कर दिया। उधर ग्राम लाखिया में जैसे ही यह खबर पॅहुची वहां लोगों को अपने कानों पर भरोसा नहीं हुआ। पूरा गांव शोक में डूब गया।

0 comments: