यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Monday, October 18, 2010

सबमें है राम रावण


डॉ.रमेशचन्द्र शर्मा, बुदनी
विजयादशमी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हर इंसान के अंदर राम और रावण विराजित है, फैसला इंसान को ही करना है कि वो राम बनकर रहना चाहता है या फिर रावण बनकर। राम बनकर रहने वाले को जीवन भर की शांति और सुख मिलता है और रावण बनकर रहने के नुकसान सभी को पता है। हिन्दू उत्सव समिति द्वारा ट्रैक्टर मैदान पर आयोजित दशहरा महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज हम सभी को जरूरत है राम रूपी अच्छाईयों को स्वीकार करने की, ताकि प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर हो। उन्होंने कहा कि बुदनी से भोपाल की सड़क केन्द्र सरकार की लापरवाही का नतीजा है। प्रदेश की सात करोड़ जनता मेरी भगवान है। मैं उसके विकास के लिए वचनबद्ध हूं। कार्यक्रम में हिन्दू उत्सव समिति की ओर से मुख्यमंत्री का सम्मान शाल श्रीफल भेंट कर अध्यक्ष अर्जुन मालवीय द्वारा किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध किया गया। बाद में सीएम ने भगवान राम का राजतिलक किया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी थीं, कार्यक्रम में राजेन्द्र सिंह राजपूत, गुरूप्रसाद शर्मा, रमाकांत भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुनाथ सिंह भाटी, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष अर्जुन मालवीय, नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष पंजाबी सहित बीएन काले, जितेन्द्र मालवीय, अनार सिंह पटेल, रामनाथ साहू, राम सजीवन यादव, महेन्द्र शर्मा, आशाराम यादव भी मंच पर उपस्थित थे।

बुदनी में लगेगा राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिविर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि मुझे आज छोला रोड पर होना था पर बुदनी से प्रेम के कारण मेरे पैर यहां पर खींचें चले आए। उन्होेंने कहा कि बुदनी के लोगों को कुछ मांगने की जरुरत नहीं है मैं स्वयं बुदनी को दूंगा। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि बुदनी में जल्द ही एक राष्ट्रीय स्तर का स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें लोगों का एक भी पैसा खर्च नहीं होगा सारा का सारा पैसा सरकार द्वारा खर्च किया जाएगा। इस शिविर में देश के मशहूर डॉक्टर भी आएंगे जो बुदनी के लोगों के साथ आसपास के जिलों के मरीजों का भी उपचार करेंगे। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रदेश की जनता से आग्रह किया है कि वे अपने भीतर राम रूपी अच्छाई को जागृत कर प्रदेश के विकास में योगदान प्रदान करें। मैं प्रदेश को सुखी और समृद्ध देखना चाहता हूँ। लोगों को अपने मन से रावण रूपी बुराई का दहन कर राम रूपी अच्छाईयों को जीवन में उतारने का आव्हान उन्होेंने किया।

बुदनी न्यारी है

- देश में सबसे ज्यादा न्यारी है बुदनी के जयघोष का लोगों ने तालियों से स्वागत किया।

- सीएम कार्यक्रम में शामिल होने के पहले हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष अर्जुन मालवीय के घर पर गए।

- इसके बाद वरिष्ठ भाजपा नेता स्व.छगनलाल अग्रवाल के घर पर भी गए।

- यहां उनके पुत्र अशोक अग्रवाल के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उन्हें चैक भी प्रदान किया।

- यह पहला अवसर था जब दशहरा पर्व पर सीएम शामिल हुए थे,जिसके लिए निगम अध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत ने सीएम का आभार माना।

- सीएम ने जब कहा कि मैं बुदनी को खुद दूंगा तो लोगों ने कार्यक्रम स्थल को तालियों से गुंजायमान कर दिया।

- बुदनी क्षेत्र के लोग सीएम की सहजता को देखकर प्रभावित हुए सभी ने उनका स्वागत भी किया।

1 comments:

RAVINDRA said...

"सर्वत्र रमते इति राम:"