यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Sunday, October 10, 2010

हर्षोल्लास से मनाया प्रकाशोत्स

सीहोर.गुरूद्वारा साहिब में सिख समाज ने अपने चौथे धर्मगुरू श्री रामदास जी का प्रकाशोत्सव श्रद्धा और भक्तिभरे माहौल में मनाया गया। सचखंड में पवित्र सरोवर की रचना करने वाले धर्मगुरू रामदास जी के जन्मोत्सव पर दीवान सजाया जाकर लंगर का भी आयोजन किया गया। गुरूद्वारा साहिब में शनिवार की सुबह श्री अखंड पाठ साहब की समाप्ति हुई। तीन दिन से चल रहे अखंड पाठ साहब की समाप्ति अवसर पर ग्रंथी भाई गुरमेल सिंह एवं बहन शालू सेठी तथा समाज के बालक बालिकाओं ने श्री रामदास जी के उपदेशों पर कथा तथा शब्द कीर्तन कर जनमानस को निहाल किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के स्त्री-पुरूष, युवक-युवतियां उपस्थित थे। गुरूद्वारा साहब में दीवान भी सजाया गया था। अखंड पाठ साहब की समाप्ति उपरांत लंगर भी आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह अरोरा सहित गुरूमीत सिंह दुआ, राजेन्द्र सिंह लांबा, गुरचरण सिंह सेठी, चरणजीत सिंह, महेन्द्र सिंह खनूजा, हरभजन सिंह उप्पल, गुरचरण सिंह बाधवा, गुरूमीत सिंह सलूजा, जसवीर सिंह रतन, कमलजीत सिंह सेठी, सतनाम सिंह राजपाल, पपिन्दर सिंह खनूजा, अमर सिंह लांबा, जसवीर सिंह खनूजा, त्रिलोक सिंह राजपाल, पूरन सिंह राजपाल, परमजीत सिंह मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।

0 comments: