यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Sunday, October 31, 2010

बालिका को कमरे में बंद रखा


महिला सहित चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
सीहोर  एक बारह वर्षीय बालिका को लगातार कमरे में बंद रखे जाने का मामला प्रकाश में आने पर पुलिस ने महिला सहित चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार बिलकिसगंज थानार्न्तगत ग्राम जीवन ताल निवासी माचल सिंह आत्मज फूल सिंह कोरकू ने गांव की एक बारह वर्षीय बालिका का अपहरण किया और उसे ग्राम बलौंडिया निवासी अपनी बहनोई रामचरण तथा बहन सावित्री बाई के सहयोग से एक कमरे में बंधक बनाकर रखा  यहां से इस बालिका को बाइक पर वो ग्राम बावड़िया चोर भी ले गया जहां पर भी  देवीसिंह आत्मज रामचरण के सहयोग से उसके साथ दुष्कृत्य किया। इधर बालिका के परिजन 22 अक्टूबर से ही परेशान हो रहे थे। उनके द्वारा शुक्रवार को थाने में गुमशुदगी को प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी माचल सिंह को गिरफ्तार करते हुए शनिवार को लड़की को बरामद किया। जिसके बयान के आधार पर पुलिस ने इन चारो आरोपी माचल सिंह तथा  देवी सिंह, रामचरण और सावित्री के खिलाफ धारा 376, 363,366, 342, 343, 504/ 34 के अंर्तगत प्रकरण कायम कर लिया इनमें से केवल माचल सिंह को ही गिरफ्तार किया गया है जबकि शेष की तलाश की जा रही है। 

0 comments: