यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Sunday, October 3, 2010

सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई

सीहोर. जिला मुख्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा के साथ याद किया जाकर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। यहां सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
शनिवार को स्थानीय गांधी पार्क पर चालीस साल पुरानी परम्परा को निर्वहन किया जाकर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी वर्ग के लोग उपस्थित थे।
तहसील चौराहा स्थित गांधी पार्क पर सुबह सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। जिसमें भजन गायिका रागिनी शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी प्रस्तुति दी। गांधी पार्क पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उदय सिंह आर्य, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार, उपाध्यक्ष सुदेश राय, राजाराम कसौटिया, प्रेमबंधु शर्मा, राजेन्द्र वर्मा, हरीश राठौर, पवन राठौर, महेन्द्र सिंह अरोरा मिन्दी, जगदीश निगोदिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रुकमणी रोहिला, ममता त्रिपाठी, कल्पना हर्णे, राकेश वर्मा, धर्मेन्द्र यादव, राजेश आजाद, अशफाक खान आदि ने पुष्पाजंलि अर्पित की।
इसी तारतम्य में नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय के नेतृत्व में भी नगर पालिका कर्मचारियों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपक देवगड़े सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष उत्तरा धीमान के नेतृत्व में पुष्पाजंलि का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें डा. अनीस खान, कुतुबुद्वीन शेख, अतीक अंसारी, यशवंत सिंह, मेहमूद अली, दलित नेता नरेन्द्र खंगराले के नेतृत्व में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम जमोनिया टैंक में प्रगति युवा मंडल द्वारा गांधी जयंती मनाई गई। इस  अवसर पर निखिल अग्रवाल, दिनेश प्रजापति, प्रकाश मीणा, मयंक अग्रवाल, प्रेम गिर उपस्थित थे।

0 comments: