सीहोर, जिले के ऐतिहासिक गणेश मंदिर से रिद्धी-सिद्धी (बरकत) का वितरण किया जाएगा। मंदिर में इस विशेष आयोजन किए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
शनिवार को प्राचीन श्रीगणेश मंदिर में आकर्षक श्रृंगार किया गया था। पंडित पृथ्वीवल्लभ दुबे एवं हेमंत वल्लभ दुबे ने बताया कि परंपरागत वर्ष अनुसार इस वर्ष भी दीपावली के शुभ अवसर पर मंदिर से श्रद्धालुओं को रिद्धी-सिद्धी के रूप में बरकत का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन दीपावली की पूर्व बेला तीन नवम्बर धनतेरस को किया जाएगा। राष्ट्र, प्रदेश और नगर की उन्नति, व्यापार वृद्धि एवं सुख समृद्धि हेतु भगवान श्रीगणेश, लक्ष्मी, रिद्धी-सिद्धी एवं धन के देवता कुबेर की विशेष पूजा अर्चना दोपहर बारह बजे महाआरती के साथ की जाएगी। आरती उपरांत भगवान श्रीगणेश की ओर से रिद्धी-सिद्धी बरकत के रूप में वितरित की जाएगी। पंडित द्वय ने बताया कि इस आयोजन के लिए जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि यह आयोजन सभी भक्तजनों के सहयोग से सम्पन्न कराया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment