इछावर, मंगलवार को एक 22 वर्षीय युवक की कुएं में गिर जाने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निकटवर्ती ग्राम बावड़िया गोसाई निवासी 22 वर्षीय जितेन्द्र आत्मज देवसिंह बलाई अपनी माता और बहन के साथ खेत पर सोयाबीन कटाई में जुटा हुआ था। पानी की जरूरत लगने पर वह कुएं पर गया। मां और बहन को इस बात की कल्पना नहीं थी कि वह आखिरी बार जा रहा है। बताया जाता है कि पैर फिसल जाने के कारण वह कुएं में जा गिरा, जब तक उसे निकाला जाता तब तक काफी देर हो चुकी थी। मृतक जितेन्द्र के पिता का निधन पहले ही हो चुका है। वह मां और बहन के साथ खेती का कार्य करता था।
0 comments:
Post a Comment